राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज (GHMC), भोपाल के जूनियर होम्योपैथिक डॉक्टरों की हड़ताल लगातार चार दिनों से चल रही है.
सैकड़ों जूनियर डॉक्टर्स ने आज कॉलेज परिसर मे सर पर काली पट्टी बांधकर रैली निकाली.
जूनियर होम्योपैथिक डॉक्टर्स लगातार 4 दिनों से सात सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. जिसमे से प्रमुख मांगें, प्रकार है.
1) CHO में होम्योपैथिक डॉक्टर्स की भागीदारी तय की जाए.
2) मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (MPMSU), जबलपुर से आयुष शाखा (आयुर्वेदिक यूनानी होम्योपैथिक) को पृथक करके भोपाल ट्रांसफर किया जाये और भविष्य में आयुष विश्वविद्यालय बनाया जाये.
3) लोक सेवा आयोग में होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर से संबंधित जो भी वैकेंसी प्रतिवर्ष निकाली जाए, और जो रिक्त हैँ उन्हें जल्द से जल्द भरा जाये और इस वर्ष आयोजित परीक्षा मे संविदा कर्मियों को दिए जाने वाले १५ परसेंट अंक निरस्त किया जाए.
4) आपातकालीन चिकित्सा में होम्योपैथिक को अधिकार मिले.
5) होम्योपैथिक स्टूडेंट को भी एलोपैथी स्टूडेंट्स के बराबर स्टाइपेंड दिया जाए.
6) मध्य प्रदेश के हर संभाग मे शासकीय होम्योपैथिक महाविधालय खोले जाये.
7) जनसंकल्प 2013 मे घोषित 1000 आयुष अस्पतालो को जल्द से जल्द खोला जाये.
आयुष (होम्योपैथिक, आयुर्वेद और यूनानी) से सम्बंधित अपडेट के लिए ayushnews24 को सर्च करें.
1 टिप्पणियाँ
Homeopathy aur homeopathic doctors k saath shuru se hi sashan k dwara pakshpaat hota aaya h.jsbki koi bhi apda ya koi bhi emergency ho homeopathic doctors me desh k poora saath diya h.magar unka hak allopathic doctors ko de diya jata h.ayush me sirf unani aur Ayurvedic doctors ko count karte h
जवाब देंहटाएं