Dr. Reckeweg के ASM सुमित कुमार का निधन, होम्योपैथिक जगत में शोक की लहर
नई दिल्ली/वाराणसी। होम्योपैथिक क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। Dr. Reckeweg के एरिया सेल्स मैनेजर (ASM) श्री सुमित कुमार, जो वाराणसी (VNS) एवं गोरखपुर (GKP) ज़ोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, का निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन से होम्योपैथिक उद्योग, सहकर्मियों और उनसे जुड़े लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।
अन्य होम्योपैथिक न्यूज़ भी पढ़ें :
1- होम्योपैथिक स्टोर वाले की बाइक हुई चोरी...
बाइक चोरी का CCTV फूटेज यहां देखें... वीडियो
2- क्या होम्योपैथिक डॉ अपने क्लिनिक से दवाइयां दे सकते हैँ
श्री सुमित अपने सरल स्वभाव, मेहनत और समर्पित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक होम्योपैथिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हुए डॉक्टरों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान बनाई।
उनके निधन पर विभिन्न सहयोगियों और शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक शोक संदेश में कहा गया—
"Sending my deepest condolences to Mr. Sunit Aurora ASM (VNS and GKP Zone) and his family. May God's peace surround his family during this time."
HomeopathyNews.in परिवार स्वर्गीय श्री सुनीत अरोड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

1 टिप्पणियाँ
बहुत ही हृदय विदारक घटना ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दे व परिजनों को हिम्मत प्रदान करे!!
जवाब देंहटाएंॐ शांति शांति शांति