लखनऊ | ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश शासन के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जब से मंत्री पद संभाला है तब से उन्होंने आयुर्वेदिक कॉलेजों का औचक निरीक्षण स्टार्ट कर दिया है |
मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र ने गत 6 अप्रैल (बुधवार) को लखनऊ के टूडियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज और औषधि निर्माण कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया |
आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र शाम करीब ४:३० बजे कॉलेज परिसर पहुंचे | मंत्री के आने से अफसरों में खलबली मच गई | मंत्री ने परिषद में बन रहे भवन को भी देखा |उनको जानकारी मिली कि यह भवन लगभग 5 साल से बनने के बाद भी कम्पलीट नहीं है| यह सुनकर मंत्री नाराज़ हो गए |
ओपीडी मे गन्दगी दिखी | मंत्री ने जब ओपीडी मे निरिक्षण किया तो वहा गन्दगी मिली |
मंत्री ने हिदायत दी कि मरीजों को बाहर कि दवाई ना लिखें |
मंत्री ने गठिया उपचार व उन्नत केंद्र के प्रमुख डॉ संजीव से मिलें |
इसके बाद मंत्री टिकैतगंज स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधि निर्माणशाला गए, वहा अधीक्षक डॉ बृजेन्द्र कुमार के साथ पूरे परिषर का निरिक्षण किया |

0 टिप्पणियाँ