Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यूनानी और होम्योपैथी के खिलाफ सलाह देना एम्स के चिकित्सक को महंगा पड़ा


जानकारी के मुताबिक एम्स के पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था . इस आयोजन के दौरान एक बुकलेट भी डिस्ट्रीब्यूट की गई थी . इस बुकलेट में किडनी की बीमारी, बचाव और लक्षण आदि की जानकारी दी गई थी लेकिन इसमें होम्योपैथी और यूनानी के इस्तेमाल से बचने की भी सलाह दी गई थी.

यह सलाह एम्स के एक डॉक्टर ने पेशेंट को जागरूक करने के लिए बनायी गई बुकलेट में दी थी.

इसको लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग ने इसकी शिकायत एम्स प्रसाशन मे की, प्रसाशन ने इस मामले को गंभीरता से लिया, जिसके बाद चिकित्सक ने पत्र लिखकर खेद जताया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ