आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमडी/एमएस) में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद के छात्रों ने कुलपति आवास (वीसी लॉज) घेर रखा है. कल धरने का तीसरा दिन था |इन आयुर्वेदिक छात्रों को मनाने के लिए शनिवार को आयुर्वेद संकाय के डीन प्रो. केएन द्विवेदी मौके पर पहुंचे थे सफल नहीं हुए। डीन ने आयुर्वेद के छात्रों से कहा कि अगले माह अप्रैल में फाइनेंस कमेटी की होने वाली बैठक में मांग रखी जाएगी। आयुर्वेद के छात्र नहीं माने। उनका कहना है कि जब तक कुलपति उनसे मिलने नहीं आएंगे, तब तक धरना जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ