गोरखपुर के भटहट स्थित पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के सदस्यों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही अप्रोच मार्ग को बरसात के पूर्व पूरा कर लेने को कहा ताकि जलभराव की स्थिति न बनें।
आयुष राज्यमंत्री ने कहा 52 एकड़ भूमि पर बन रहे राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथी और योग चिकित्सा की पढ़ाई के साथ शोध कार्य भी होंगे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वप्न को पूरा करने एवं प्राकृतिक व परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने हेतु यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है। #Gorakhpur #UttarPradesh

0 टिप्पणियाँ