प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वप्न ‘हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया’ को पूरा करने के लिए और आयुष चिकित्सा को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जन-जन तक पहुंचाने के लिए गत शुक्रवार (16/5/22) को नई दिल्ली स्थित आयुष भवन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने देश के पांच आयुर्वेद अस्पतालों को एनएबीएच आयुष एंट्री लेवल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किए। मालूम हो कि इस प्रोग्राम के तहत पहली बार आयुर्वेद के अस्पतालों को यह प्रमाण पत्र दिए गए हैं।
इस अवसर आयुष सचिव ने कहा कि "यह कार्यक्रम सभी पांच संस्थानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। देश भर के आयुष चिकित्सकों को इसका लाभ लेना चाहिए। छोटे सेक्टर में छोटे-छोटे चिकित्सालय इस प्रमाण पत्र का लाभ लें सकें, इसके लिए अनुदान का प्रावधान करने की भी योजना है। एनएबीएच की वेबसाइट पर जाकर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें।"
पेरुम्बयिल आयुर्वेदमना अस्पताल, त्रिशूर (केरल), आरोग्य हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई (तमिलनाडु), प्रेमस्वरूप स्वामी आयुर्वेदिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, गांधीनगर (गुजरात), ब्रह्मा आयुर्वेद मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, नडियाद (गुजरात) और सुश्रुत आयुर्वेद अस्पताल, पुत्तूर (कर्नाटक) को एनएबीएच ऐंट्री लेवल प्रमाण पत्र दिए गए।



0 टिप्पणियाँ