उत्तराखंड | चिकित्सा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ डीएस रावत के अनुसार आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए होने वाली 253 डॉक्टरों की भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा का निर्णय लिया गया है।
उत्तराखंड के अस्पतालों में 253 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। आवेदन ज्यादा आने की स्थिति में 100 नम्बर का टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। चिकित्सा चयन बोर्ड की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
राज्य में डॉक्टरों का चयन साक्षात्कार के आधार पर ही होता रहा है। लेकिन ज्यादा आवेदन की सूरत में पहली बार लिखित परीक्षा कराने की तैयारी है। डॉ डीएस रावत ने बताया कि आयुर्वेदिक डॉक्टरों के पदों के लिए आवेदन 16 मार्च से शुरू हो चुके हैं और इन पदों के लिए पांच मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं।
श्री रावत के अनुसार इन पदों के लिए 1500 से अधिक आवेदन आते हैं तो 100 नम्बर की लिखित परीक्षा होगी। यह एक प्रकार का स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। हालांकि यदि इन पदों के लिए आवेदन 1500 से कम आए तो स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं होगा और इंटरव्यू के आधार पर ही आवेदको का चयन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ