बिहार के तीन बंद पड़े आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पतालों जो कि बक्सर, दरभंगा एवं भागलपुर मे स्थित हैं, को नये सिरे से शुरू किया जाना। इसके लिए विभाग ने 87 सहायक प्राध्यापकों की स्थायी नियुक्ति का प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा दिया है | राज्य आयुष निदेशालय के सूत्रों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से नई नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा गया है। आयोग जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगले शैक्षणिक सत्र से इन कॉलेजों में नामांकन शुरू करने लेकर पूर्व में जो भी आपत्तियां या कमियां थीं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अनुसार, 'नये आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन से राज्य में मरीजों को आयुष चिकित्सा पद्धति से इलाज की सुविधा बड़े स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी।'
बिहार में आयुर्वेद, होमियोपैथ एवं युनानी चिकित्सा पद्धति को लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार का सहयोग मिल रहा है. बिहार मे जल्द ही सात सौ नए आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलेंगे। राज्य में वर्तमान में 40 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। नये आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) या स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर बनाया जाएगा। आयुष मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में 11 हजार 500 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होना है। इसके तहत बिहार में सात सौ सेंटर खुलेंगे।

0 टिप्पणियाँ