Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पश्चिमी देशों का भरोसा कोविड के दौरान होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी पर बढ़ा

जितेंद्र सिंह (केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री) के अनुसार कोविड संकट के दौरान पश्चिमी देशों का भरोसा होम्योपैथिक, यूनानी, आयुर्वेदिक, योग, और प्राकृतिक चिकित्सा  तथा अन्य
वैकल्पिक पद्धतियों पर लगातार बढ़ता गया. 

केंद्रीय मंत्री नई दिल्ली मे जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कॉपी केंद्र का उद्घाटन करने आए थे, उसी दौरान उन्होंने आयुष के बारे में ऐसी जानकारी दी.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से लगातार उन्होंने ने स्वदेशी प्राणियों पर ध्यान केंद्रित किया, उन्होंने कहा आयुर्वेद यूनानी और होम्योपैथिक  चिकित्सकों ने अनेकों गंभीर और पुराने रोगों का किफायती इलाज उपलब्ध कराया है | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ