गत शुक्रवार (11/3/2022) को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा आयोजित 25वें दीक्षांत समारोह एवं 'आयुर्वेद
आहार-स्वस्थ भारत का आधार' विषय पर 27वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय आयुष मंत्री श्री Sarbananda Sonowal जी ने कहा कि गुजरात के जामनगर में ‘डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन’ की स्थापना होने जा रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए भारत को चुना गया है। हमारे देश मे मौजूद विभिन्न आयुष आहार को बढ़ावा देते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की ज़रूरत है।
“प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने पदभार संभालने के बाद आयुष को बढ़ावा देने के लिए निष्ठापूर्वक कदम उठाए हैं और पूरे विश्व तक आयुष को पहुंचाया है। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों के कारण ही पूरा विश्व प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। हमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा।“
#Ayush #AyurvedaForPoshan #Yoga #TraditonalMedicine #AmritMahotsav
0 टिप्पणियाँ