Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष ग्लोबल समिट के 12 मुख्य लाभ

 

Excerpts of PM Modi Ji's speech |  २० अप्रैल २०२२ | गांधीनगर, गुजरात | 

1. संसार का सबसे पहला, विश्व आरोग्य संस्थान (WHO) और भारत के आयुष मंत्रालय के संलग्न उपक्रम से, ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, कल गुजरात के जामनगर में किया गया।

२. क्वालिटी आयु प्रॉडक्ट को विश्व भर में प्रचलित करने के लिए आयुष् मार्क का विस्तार किया जाएगा।

३. आयुष उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एसईजेड के तौर पर, आयुषपार्क क्रिएट किए जाएंगे।

३. आयुष मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए, आयुष वीज़ा की नई कैटेगरी क्रिएट की जाएगी। जिससे विदेशी नागरिको को भारत में आकर आयुष की चिकित्सा का लाभ लेने का आसान हो जाएगा।

५. विश्व के 50 से अधिक देशों के साथ में भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को मान्यता देने के लिए और एमओयू करने के लिए, आयुष मंत्रालय घनिष्ठ प्रयत्न कर रहा है।

६. आयुष प्रोडक्ट्स का निर्यात बढ़ाने के लिए, Aayush एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का अनावरण किया गया।

७. आयुर्वेद को लोकभोग्य बनाने के लिए, कुल २१ से भी ज्यादा ICT initiative का अनावरण किया गया।

८. आयुष विषय में कार्यरत स्टार्टअप कंपनियों का सम्मान किया गया।

९. ब्राजील, कनाडा, मेक्सिको, एवं फिलिपिंस के साथ में, आयुष विषय में किए गए MOU, का आज आप_ले किया गया। 


१०. एफएसएसएआई के अंतर्गत, आयुष आहार की एक नई कैटेगरी का निर्माण किया जाएगा। जिससे आयुर्वेदिक प्रीवेंटिव आहार का प्रचार एवं प्रसार होगा।

११. आज शुरू किए गए समिति के जैसा समिति हर साल किया जाएगा।

१२. टेलीमेडिसिन के विषय में भी आयुष इंडस्ट्री के लिए बहुत ज्यादा अपॉर्चुनिटी की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ