Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्लोबल आयुष समिट गुजरात मे संपन्न, श्री मोदी हुए शामिल

 

Global AYUSH Investment and Innovation Summit

तीन दिन चले ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट मे  90 प्रमुख वक्ताओं, 8 गोल मेज सम्मेलन, 6 कार्यशाला और 2 संगठन गोष्ठी का आयोजन किया गया. 

विश्व स्तरीय इस सम्मेलन (ग्लोबल आयुष समिट) मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेश पटेल, केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल सहित  कई अधिकारी और नेतागण मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन (Global AYUSH Investment and Innovation Summit)  का उद्घाटन किया. 

हमेशा की तरह इस मौके पर भी प्रधानमंत्री ने अपने कूल अंदाज मे कहा डॉ टेड्रोस (DG - WHO) मेरे अच्छे मित्र हैं, डॉ टेड्रोस ने उनसे बताया कि उन्होंने भारत मे किसी टीचर से एजुकेशन भी ली है. मै पक्का गुजराती हूं, मेरा कोई गुजराती नाम रख दो, तो आज मैंने उनका नामकरण कर दिया "तुलसी भाई".



प्रधानमंत्री ने कहा आयुष मेडिसिन सप्लीमेंट और कॉस्मेटिक के मैन्युफैक्चरिंग  तेज़ी से बढ़ती जा रही है. आयुष सेक्टर 2014 से 3 बिलियन का था, जो कि आज बढकर लगभग 18 बिलियन का हो गया है.

भारत मे जल्द शुरू होगा आयुष वीजा कैटेगरी और आयुष हॉलमार्क - यह बहुत आवश्यक है कि मेडिकल पौधों को उगाने मे शामिल किसान मार्केट से आसानी से जुड़े और उनको इसका लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार आयुष ई मार्केटप्लेस के अपग्रेड और इनक्रीस करने का भी कार्य कर रही है. श्री मोदी ने कहा हम एक स्पेशल आयुष मार्का बनाने जा रहे है. यह मार्का भारत मे बने बेहतर गुणवत्ता वाले आयुष प्रोडक्ट्स पर लागू होगा और उन्हें सर्टिफाइड करेगा. श्री मोदी ने यह भी बताया कि ट्रेडिशनल ट्रीटमेंट के लिए भारत आने वालों के लिए जल्द ही वीजा की 'आयुष केटेगरी' की भी शुरुआत होगी.



डॉ टेड्रोस (महानिदेशक - विश्व स्वास्थ संगठन) ने कहा - महात्मा गांधी की भूमि पर आकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहा हूं.

डॉ टेड्रोस ने कहा नवोन्मेष का सपोर्ट करने के लिए जरूरी है लोंग टर्म प्लानिंग, इन्वेस्टमेंट और सरकारी सहयोग | उनके अनुसार  ट्रेडिशनल चिकित्सा को बाजार में लाते हैं तो यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि इसका लाभ ज्ञान देने वाले समुदायों को भी मिले.

Global AYUSH Investment and Innovation Summit, Ghandi Nagar, Gujrat, April 17-20 | 2022



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ