Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष चिकित्सा से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित किया जाये : आयुष मंत्री



उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री ने गोरखपुर सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुष चिकित्सालयों के कायाकल्प के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आयुष विभाग यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हृदय के करीब है और दुनियाभर में भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति को उम्मीद के साथ देखा जा रहा है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

आयुष मंत्री ने कहा यूपी के आयुष चिकित्सालयों को सभी सुविधाओं से युक्त कर मॉडल के तौर पर प्रस्तुत करने का लक्ष्य लेकर चलें। साथ ही आयुष चिकित्सा से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित किया जाए और कैम्प लगाकर पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के फायदे लोगों को बताए जाएं। संकल्प लेकर कार्य करें सिद्धि मिलेगी। #Gorakhpur #ayushministry #UttarPradesh

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ